UP Ration Card New List | यूपी राशन कार्ड सूची में अपना नाम कैसे देखें ? @fcs.up.gov.in 2022
UP New Ration Card List 2022 : दोस्तों स्वागत है आपका www.hindijankarihelp.in पर ये आर्टिकल हमने उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट पर लिखा है यदि आप ने कुछ समय पहले ही उत्तर प्रदेश राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है और आप अपना नाम या ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची UP में ऑनलाइन देखना चाहते है तो आप राशन कार्ड की पूरी लिस्ट उत्तर प्रदेश की fcs.up.gov.in पोर्टल पर देख सकते है।
हम इस आर्टिकल में आपको डिटेल में’जानकारी प्रदान करेंगे की कैसे आप up ration card list 2022, 2020 ,2019 आदि ऑनलाइन चेक कर सकते है। new ration card list UP
यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2022 ऐसे देखें ?
उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट 2022 में अपने नाम को ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा –
- यदि आप अपना नाम up ration card list 2022 में चेक करना चाहता है तो इसके लिए सबसे पहले आवेदनकर्ता को उत्तरप्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट fcs.up.gov.in पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाते ही होम पेज पर आपको राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम पात्रता सूची पर जाना है।
- जब आप राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम पात्रता सूची लिंक खोलते हैं तो आपके सामने इस तरह जिलों की लिस्ट आ जाएगी।
- यहाँ पर आपको अपना जिला सेलेक्ट कर लेना है ।
- जिला सेलेक्ट कर लेने के बाद आपको अपना टाउन या ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करना है।
- इसके पश्चात आपके पास सभी दुकानों के दुकानदारो के नाम आ जायेंगे।
- आपको अपने दुकानदार के नाम के सामने राशन कार्डों की संख्या पर क्लिक कर लेना है।
- क्लिक कर लेने के बाद आपके सामने एक लिस्ट आ जायेगी इसमें राशन कार्ड संख्या या अपना नाम देख कर क्लिक करें।
- अब आपके सामने आपके राशन कार्ड की पूरी जानकारी आ जायेगी।
- जैसे की नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है-
तो दोस्तों इस तरह से आप कुछ आसान स्टेप्स की सहायता से यूपी राशन कार्ड सूचि में अपना नाम चेक कर सकते है और अपने राशन कार्ड की पूरी जानकरी देख सकते है।
TPDS के अंतर्गत बने BPL /अन्त्योदय यूपी राशन कार्ड खोजे
- सबसे पहले खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट nfsa.up.gov.in पर open करना होगा, जिसके बाद आपके सामने होम पेज इंटरफेस खुल जायेगा यहां पर बहुत से विकल्प मौजूद होंगें।
- होम पेज पर उपलब्ध विकल्पों में से आपको बीपीएल /अंत्योदय कार्ड खोजें के विकल्प को क्लिक कर लेना है।
- इसके पश्चात TPDS के अंतर्गत बने बी०पी०एल०/अन्त्योदय कार्ड खोजे पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक विण्डो खुल जायेगा, जैसे नीचे फोटो में दिखाया गया है।
- अब इस फॉर्म में सभी जानकारी जैसे जिला, क्षेत्र ,विकासखंड/टाउन, ग्राम पंचायत/ग्राम निकाय, कार्ड का प्रकार , मुखिया का नाम, मुखिया के पिता का नाम, राशन कार्ड संख्या भरनी है तथा कैप्चा कोड भरके खोजें के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
- इसके बाद आपके TPDS के अंतर्गत बने बी०पी०एल०/अन्त्योदय कार्ड की पूरी जानकारी आपके सामने खुलकर आ जाएगी।
UP Ration Card List से जुड़ें कुछ प्रश्न और उनके उत्तर
जी हाँ ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे जा सकते हैं, लेकिन आपको CSC केंद्र से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।
आवेदन करने के बाद भी यदि आवेदनकर्ता का राशन कार्ड नंबर नही बन पाया तो वो इस नंबर पर फोन कर सकते हैं।
टोल फ्री नंबर- हेल्प-लाइन नंबर- 18002125512
आप आधिकारिक वेबसाइट https://fcs.up.gov.in पर जाकर मेन्यू में से डाउनलोड फॉर्म में जाकर आवेदन प्रपत्र के विकल्प पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
राशन कार्ड को यहाँ 3 भागों में बांटा गया है . APL, BPL तथा AAY .
भारत में राशन कार्ड देश के नागरिक होने का परिमाण देता है तथा जो भी हम सरकारी कार्य करते हैं उसमे सहायता करता है, तथा सरकारी गल्ले की दुकान से कम दाम में अनाज खरीद सकते हैं।
जी हाँ आप राशन कार्ड की पूरी जानकारी अपने एंड्रॉइड फोन के माध्यम से देख सकते हैं इसके लिए आपको विभाग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर मोबाइल एप्प डाउनलोड के लिए लिंक दिया गया है। अब आपको अपने राशन कार्ड से जुडी जांनकारी के लिए किसी भी लैपटॉप या कम्प्यूटर की आवश्यकता नहीं होगी।
आपको बेहतर सुविधा देने के लिए यूपी सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है यदि आपको अपने राशन कार्ड से जुडी कोई भी समस्या है या आपको कोई भी जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर –18001800150, 1967






Comments
Post a Comment